विशेष प्रतिनिधि
मुंबई । सोमवार को राम मंदिर प्रतिष्ठा समारोह के चलते दोनों प्रमुख शेयर बाजार बंद रहेंगे । लेकिन शनिवार को शेयर बाजार में नियमित ट्रेडिंग होगी । इससे पहले एनएसई और बीएसई ने ने दो विशेष ट्रेडिंग सत्र की बात कही थी । पर बाद में उन्होंने फैसला बदल दिया । यह विशेष कारोबार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और मुंबई स्टॉक एक्सचेंज दोनों पर होगा और नियमित ट्रेडिंग की तरह होगा । अंतर सिर्फ इतना रहेगा , जो निवेशक शुक्रवार को शेयर खरीदकर गए हैं उन्हें शनिवार को डिलेवरी नहीं मिल पाएगी । इस कारण उन शेयरों को वह शनिवार को नहीं बेच पाएंगे । मंगलवार को शेयरों का सेटलमेंट होगा । इससे पहले माना जा रहा था कि इस विशेष लाइव ट्रेडिंग का उद्देश्य बीएसई और एनएसई को डीआर यानी डिजास्टर रिकवरी साइट पर स्विच करना है ।
