अडाणी के शेयर गिरने से एलआईसी को 2 दिन में 18,646 करोड़ का घाटा

नई दिल्ली। हिंडेनबर्ग की रिपोर्ट सामने आने के बाद पिछले 2 ट्रेडिंग सेशन में अडाणी ग्रुप के स्टॉक्स के इन्वेस्टर्स को भारी नुकसान हुआ है। देश का सबसे बड़ा इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एलआईसी) भी उन प्रभावित इन्वेस्टर्स में से एक है। ?डाणी ग्रुप के शेयरों में एलआईसी का 24 जनवरी को टोटल इन्वेस्टमेंट 81,268 करोड़ रुपए था, जो 27 जनवरी को गिरकर 62,621 करोड़ रुपए रह गया है। इस हिसाब से एलआईसी को 2 ट्रेडिंग सेशन में करीब 18,646 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top